Mata Vaishno Devi : वैष्णो देवी यात्रा को लेकर बड़ा अलर्ट, श्रद्धालुओं को हो रही भारी परेशानी
punjabkesari.in Friday, Jun 27, 2025 - 04:10 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर में हो रही भारी बारिश एक बार फिर वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। बारिश के बाद हुए भूस्खलन (लैंडस्लाइड) से मलबा सीधे वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर आ गिरा, जिसके चलते रास्ते को सुरक्षा कारणों से फिर से बंद कर दिया गया है।
पिछले एक हफ्ते में यह चौथी बार है जब भारी बारिश के कारण यह रास्ता बंद करना पड़ा है। श्रद्धालुओं को अब वैकल्पिक प्राचीन मार्ग से यात्रा करनी पड़ रही है, जो न केवल लंबा है, बल्कि चढ़ाई भी अधिक है। इससे बुजुर्ग और बच्चे विशेष रूप से परेशान हो रहे हैं।
Heavy rains trigger landslides on the Mata Vaishno Devi track. 😑
— zindagi 🦋 🇮🇳🚩🔱 (@brownladyy_01) June 26, 2025
6 mahine abhi bhi baki hai..
ghar per hi raho na sab. pic.twitter.com/nhXgy2yrXd
प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं?
प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए यात्रा को पूरी तरह बंद नहीं किया है, लेकिन मुख्य रास्ता फिलहाल साफ़ नहीं हो पाया है। ऐसे में यात्रियों को पुराने पैदल मार्ग से भेजा जा रहा है। राहत और बचाव दल मलबा हटाने के काम में जुटे हैं, लेकिन मौसम की मार के चलते काम में लगातार बाधाएं आ रही हैं।
A fresh landslide today blocked the track to the Mata Vaishno Devi shrine in Katra, Jammu and Kashmir.
— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) June 26, 2025
The pilgrims were reaching the bhavan via the old route. pic.twitter.com/Pn6zvw9gAJ
श्रद्धालु हो रहे परेशान
बारिश और रास्ता बंद होने की वजह से श्रद्धालुओं को न केवल यात्रा में अधिक समय लग रहा है, बल्कि असुविधा भी बढ़ रही है। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें बिना छांव और आराम के लंबे समय तक पैदल चलना पड़ रहा है।