Delhi Weather Forecast: दिल्ली में सुहावना हुआ मौसम, आज झमाझम बारिश के आसार, जानिए प्रदूषण का हाल?

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 11:25 AM (IST)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह मौसम का मिजाज सुहावना बना रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूरे दिन आसमान में आमतौर पर घने बादल छाए रहने और मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं शहर में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर में सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज इलाके में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पालम में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लोधी रोड और अयानगर में तापमान क्रमशः 27.4 और 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: PAN Card Rules: इन बड़े वित्तीय लेन-देन में PAN Card देना है अनिवार्य, गलत जानकारी दी तो...

सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटों में शहर में हल्की बारिश हुई। सफदरजंग में 3.4 मिमी, पालम में 10.6 मिमी और लोधी रोड में 2.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई और औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 105 रहा।

CPCB के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है। मौसम विभाग ने शहर में आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है, साथ ही अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi