Heavy Rain Alert: 31 अक्टूबर को होगी भयंकर बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

punjabkesari.in Thursday, Oct 30, 2025 - 05:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क : इस साल मानसून ने पूरे देश में जमकर बरसात की थी। नदियों और बांधों का जलस्तर बढ़ गया था और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी। हालांकि मानसून के बाद कुछ समय के लिए बारिश थमी, लेकिन अब मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 31 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

उत्तर-पश्चिम भारत में बदला मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बादल छाए हुए हैं। 31 अक्टूबर को राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें - Silver Crash Today: 30 अक्टूबर को चांदी के दामों में आई भारी गिरावट, जानें दिल्ली समेत बाकी शहरों में क्या है रेट

पूर्वी और मध्य भारत में झमाझम बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम और अंडमान-निकोबार में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि कई जगहों पर बादल गरजने और आंधी चलने की संभावना है। कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का भी पूर्वानुमान है।

पश्चिम भारत में भी बरसेंगे बादल

महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और कोंकण में 31 अक्टूबर को कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हल्की फुहारें पड़ेंगी, जबकि तटीय इलाकों में आंधी और बिजली गरजने का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, रायलसीमा और यनम में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

उत्तर-पूर्वी भारत में भी भारी बारिश की संभावना

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में 31 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है। कई जिलों में बिजली गरजने और हल्की फुहारों का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक इस क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।

IMD की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। किसानों को अपनी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने और बिजली गिरने की स्थिति में खुले मैदानों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News