Heavy Rain Alert: 2, 3, 4, 5 सितंबर तक होगी आफत की बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया हाई अलर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Sep 02, 2025 - 01:15 PM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार भारी बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली-NCR में जहां कल जोरदार बरसात हुई, वहीं आज भी लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें - रात को सोया फिर सुबह उठा ही नहीं... जूते में छिपे सांप के डसने से शख्स की हुई मौत

दिल्ली-NCR का मौसम

दिल्ली में आज (2 सितंबर) भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कल (3 सितंबर) को जोरदार बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। इसके बाद 4 और 5 सितंबर को भी बारिश जारी रहने की उम्मीद है। बारिश के कारण यमुना में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। इसी को देखते हुए मयूर विहार इलाके में राहत शिविर पहले से ही लगाए जा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। लखनऊ, बाराबंकी, बरेली, अमेठी, प्रयागराज, हापुड़, सहारनपुर, बिजनौर, खेरी, फरुखाबाद, शाहजहांपुर, मेरठ, रामपुर, बहराइच, बदायूं और पीलीभीत में तेज बरसात हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में 15 मिमी प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश हो सकती है।

बिहार का मौसम

बिहार के 12 जिलों में आज (2 सितंबर) बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में अलर्ट जारी है, उनमें समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, सीवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण शामिल हैं। इसके अलावा, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

उत्तराखंड में अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश से स्थिति बिगड़ती जा रही है। कई जगह भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाएं सामने आई हैं। मौसम विभाग ने आज (2 सितंबर) देहरादून और टिहरी गढ़वाल में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, चंपावत, बागेश्वर, चमोली और उत्तरकाशी में भी भारी बारिश का अनुमान है। कल (1 सितंबर) को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, पौड़ी और चमोली में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए गए थे। आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

किन राज्यों में अलर्ट?

  • रेड अलर्ट : उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश
  • ऑरेंज अलर्ट : राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और तमिलनाडु
  • येलो अलर्ट : बिहार के 12 जिले


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News