दिल्ली में तपिश का कहर! पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका, ''ऑरेंज अलर्ट'' जारी
punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2026 - 12:38 PM (IST)
नेशनल डेस्क: उत्तर भारत के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है। कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 40-44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है। ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली में पार तेजी चढ़ रहा है। मौसम विभाग में रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है और शाम तक कुछ स्थानों पर ऊष्म लहर जैसी स्थिति के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।
आईएमडी ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे बजे सापेक्षिक आर्द्रता 43 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 223 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'बहुत खराब' और 401 से 500 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 243 यानी 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार शाम चार बजे तक पिछले 24 घंटे का औसत एक्यूआई 226 (खराब) रहा था। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली (एक्यूईडब्ल्यूएस) ने सप्ताहांत में एक्यूआई के 'खराब' श्रेणी में बने रहने और उसके बाद सुधार के साथ 'मध्यम' श्रेणी में रहने का जताया है।
