गर्मी ने दिल्ली में हाल किया बेहाल, लोगों का घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

punjabkesari.in Friday, May 10, 2019 - 12:27 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली में शुक्रवार सुबह गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया और अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सापेक्ष आर्द्रता 41 प्रतिशत दर्ज की गई। 
PunjabKesari

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और दोपहर एवं शाम में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में शुष्क हवाओं के चलते गर्मी बढ़ने की संभावना है।  

PunjabKesari
दोपहर होते-होते तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तेज धूप के साथ लू के गर्म थपेड़ों ने मुसीबत और बढ़ा दी है, जिस कारण लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। आलम यह हो गया है कि शहर की प्रमुख बाजार व चौराहों पर आवाजाही कम हो गई है। 
 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News