मार्च में ही गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, टूटेगा 125 साल पुराना रिकॉर्ड... IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

punjabkesari.in Tuesday, Mar 04, 2025 - 02:50 PM (IST)

नई दिल्ली: मार्च के महीने की शुरुआत होते ही सर्दी का मौसम खत्म हो गया है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। वहीं, मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से सुबह-शाम मौसम थोड़ा ठंडा है, लेकिन दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है। दिल्ली-NCR में तो तापमान 31 डिग्री तक पहुंच चुका है। फरवरी महीने ने इस बार 125 साल पुराना गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, इससे पहले 1901 में फरवरी का महीना गर्म रहा था।

अगले 3 महीनों में पड़ेगी भीषण गर्मी
गर्मी का सीजन अब पूरी तरह से शुरू हो चुका है, और वैश्विक मौसम विज्ञान संगठन (WMO) और भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मार्च से लेकर मई तक तीन महीने तक भयंकर गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा, उन्होंने लोगों को लू और हीट वेव से बचने की सलाह भी दी है। गोवा और कोंकण-कर्नाटक में अब ही लू चलने लगी है, जबकि बाकी देश में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश, बर्फबारी और सर्द हवाएं जारी हैं।

कितनी अधिक होगी गर्मी?
IMD के अलर्ट के मुताबिक, मार्च से मई तक पूरे देश में गर्मी सामान्य से ज्यादा रहेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से ऊपर रह सकते हैं। हीट वेव के दिनों की संख्या भी इस बार सामान्य से अधिक हो सकती है। खासतौर पर पूर्वोत्तर भारत के 8 राज्यों और प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश में हीट वेव का असर सामान्य रहेगा, लेकिन अन्य राज्यों में भयंकर लू का सामना करना पड़ सकता है।

तापमान में इजाफा
मार्च महीने के खत्म होते-होते लू का असर बढ़ने लगेगा। उत्तर भारत में सामान्य तौर पर गर्मियों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री होता है, लेकिन इस बार अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक जा सकता है। IMD के मौसम वैज्ञानिक डीएस पाई का कहना है कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भयंकर हीट वेव का सामना करना पड़ेगा।

मार्च, अप्रैल, मई में कैसा रहेगा मौसम
मार्च महीने में उत्तर भारत में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक जा सकता है। इस महीने 8 से 12 दिन तक हीट वेव का असर रह सकता है। वहीं, अप्रैल महीने अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। 10 से 12 दिन तक हीट वेव का असर रह सकता है। मई की बात करें तो इस महीने में तापमान 49 डिग्री तक जा सकता है और 8 से 12 दिन तक हीट वेव का असर रह सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News