मुंबई में गर्मी का टॉर्चर: 32 डिग्री तापमान पर लग रहा 40 का झटका, जानें मानसून का लेटेस्ट अपडेट?

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 02:28 PM (IST)

Mumbai Weather : मुंबई वाले इन दिनों एक अजीब तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं। वो परेशानी है पसीने छुड़ाने वाली उमस और फील्स लाइक (Real Feel) वाली गर्मी... भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक आज मुंबई का न्यूनतम तापमान भले ही 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हो लेकिन हवा में 71 प्रतिशत उमस (Humidity) होने के कारण लोगों को यह गर्मी 40 डिग्री सेल्सियस जैसी महसूस हो रही थी।

मानसून में हो रही देरी की वजह से पूरी मायानगरी में इस समय उमस भरा गर्म माहौल बना हुआ है। दिन के दौरान अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है जबकि न्यूनतम तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 

मौसम विभाग ने कहा कि आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना केवल 41 प्रतिशत है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि 15 जून से पहले लगातार मॉनसून की बारिश होने की संभावना कम है। 

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup Shock: विश्व कप से बाहर हुआ यह मशहूर खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से अचानक लिया संन्यास

यह देरी पिछले साल के ठीक विपरित है जब मुंबई में मॉनसून ने रिकॉर्ड समय में सबसे पहले दस्तक दी थी। 2025 में 26 मई को ही शहर में बारिश शुरू हो गई थी जिससे मॉनसून मौसम जल्दी शुरू हो गया था। इसके उलट इस साल लोगों को बारिश शुरू होने से पहले कई और दिनों तक उमस भरे और गर्म मौसम का सामना करना पड़ रहा है। 

 

आईएमडी सूत्रों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल जल्दी पहुंच गया लेकिन कोंकण के ऊपर रुक गया है। जब तक यह आगे नहीं बढ़ता तब तक मुंबई और उससे सटे ठाणे में मॉनसून-पूर्व की छिटपुट बारिश ही होने की संभावना है। 

स्काईमेट ने भी मुंबई में मॉनसून के आने का अनुमान 15 जून के आसपास लगाया है जिसमें एक दिन आगे-पीछे हो सकता है। 13 जून तक गोवा तट के पास अरब सागर में बन रहे कम ऊंचाई वाले चक्रवाती परिसंचरण से 14 से 16 जून के बीच बारिश हो सकती है। इस बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक 61 पर सामान्य बना हुआ है ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News