यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 5 लोगों की दर्दनाक मौत; 32 अन्य घायल
punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2026 - 05:35 PM (IST)
नेशनल डेस्क : छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। पहाड़ हंसवाही के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 32 लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।
हादसे के वक्त बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, दुर्घटना से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी का इंतजार है। खबर अपडेट की जा रही है...
