Heart Attack: इन ब्लड ग्रुप वालों को होता है हार्ट अटैक का ज्यादा खतरा, अध्ययन में हुआ खुलासा

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 08:25 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल की बीमारियों और हार्ट अटैक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ गलत लाइफस्टाइल ही नहीं, बल्कि आपका ब्लड ग्रुप भी हृदय रोगों के खतरे को प्रभावित कर सकता है? हालिया अध्ययन में यह बात सामने आई है कि कुछ ब्लड ग्रुप वाले लोगों में हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और स्ट्रोक का जोखिम दूसरों की तुलना में अधिक होता है। आइए जानते हैं कौन सा ब्लड ग्रुप दिल के लिए सुरक्षित है और किन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

दिल के लिए सबसे सुरक्षित ब्लड ग्रुप

अध्ययन के अनुसार, 'O' ब्लड ग्रुप वाले लोगों में हृदय रोगों का खतरा अन्य ब्लड ग्रुप्स (A, B, AB) की तुलना में काफी कम पाया गया। यह ग्रुप दिल की बीमारियों से सुरक्षित माना जा सकता है, हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि वे पूरी तरह जोखिम मुक्त हैं।

A, B और AB ब्लड ग्रुप

वैज्ञानिकों का दावा है कि 'नॉन-ओ' ब्लड ग्रुप (A, B, AB) वाले व्यक्तियों में कोरोनरी हार्ट डिजीज और हार्ट फेलियर का खतरा 'O' ग्रुप की तुलना में 6% से 23% तक ज्यादा होता है।

स्ट्रोक का खतरा

'A' ब्लड ग्रुप वाले लोगों में 60 साल की उम्र से पहले स्ट्रोक की संभावना अधिक होती है। 'AB' ब्लड ग्रुप में स्ट्रोक का खतरा 'O' ग्रुप की तुलना में 1.6 से 7 गुना तक अधिक हो सकता है।

क्यों बढ़ता है जोखिम?

शोधकर्ताओं ने इसके दो मुख्य कारण बताए हैं:

थक्के बनने की प्रवृत्ति:
नॉन-ओ ब्लड ग्रुप में 'फैक्टर VIII' और 'वॉन विलेब्रैंड फैक्टर' जैसी प्रोटीन अधिक होती हैं, जिससे खून में हानिकारक थक्के बनने की संभावना बढ़ जाती है।
सूजन (Inflammation):
इन ब्लड ग्रुप्स में इन्फ्लेमेटरी मार्कर्स का स्तर अधिक होता है, जो धमनियों में रुकावट और हृदय रोग का कारण बन सकता है।

हालांकि 'O' ब्लड ग्रुप वाले लोग अपेक्षाकृत सुरक्षित हैं, उन्हें भी समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना जरूरी है। क्योंकि दिल की बीमारी का खतरा सिर्फ ब्लड ग्रुप पर नहीं, बल्कि कई अन्य कारकों पर भी निर्भर करता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News