मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैल्थ विभाग के कर्मी, दो दिन नहीं करेंगे काम

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2019 - 02:55 PM (IST)

श्रीनगर : स्वास्थ्य विभाग के अस्थायी कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर श्रीनगर में दो दिन से भूख हड़ताल पर चले गये हैं। यह भूख हड़ताल ऑल जेएंडके मेडिकल इंप्लायज फैडरेशन के बैनर तले की जा रही है। कर्मचारी दो दिन तक काम पर नहीं जाएंगे।


सोमवार को सैंकड़ों कर्मचारियों ने इस भूख हड़ताल में भाग लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पिछले एक महीने से उन्हें वेतन नहीं दिया है। वे सरकार से अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग कर रहे हैं। फैडरेशन के प्रधान शब्बीर अहमद लांगू ने कहा कि सरकार उनसे पूरा काम लेती है और उस समय यह नहीं कहा जाता है कि हम अस्थायी कर्मी हैं पर जब बात हमारे अधिकारों की आती है तो हमे चुप करवा दिया जाता है। लांगू ने कहा कि सभी अब एकजुट हैं और अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए संघर्ष करेंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News