सड़क पर उतरते ही सभी की पड़ेगी नजर! बाजार में दमदार लुक और फीचर्स वाली टॉप 5 SUV मौजूद, कीमत ₹20 लाख से कम

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2026 - 01:04 PM (IST)

Automobile Desk: अगर आप नई SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो मार्केट में कई दमदार ऑप्शन्स मौजूद हैं। इनकी कीमतें और फीचर्स देखकर आप अपने लिए सबसे सही विकल्प चुन सकते हैं।

PunjabKesari

1. महिंद्रा XUV700
महिंद्रा XUV700 की एक्स-शोरूम कीमत 13.66 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें क्लियर-व्यू LED हेडलाइट्स, DRL और सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स हैं। एरो-हेड LED टेललाइट्स, स्मार्ट डोर हैंडल्स, डुअल-टोन ब्लैक रूफ और 18 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसे और आकर्षक बनाते हैं।

PunjabKesari

2. टाटा हैरियर
टाटा हैरियर की कीमत 12.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके बाई-एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, सीक्वेंशियल एलईडी डीआरएल और सेंटर पोजीशन लैंप इसे और दमदार लुक देते हैं। रग्ड रूफ रेल और 18 इंच के लूनर ग्रेफाइट अलॉय व्हील्स इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं।

PunjabKesari

3. एमजी हेक्टर
एमजी हेक्टर की एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है। हेक्सागोनल ग्रिल, आकर्षक बंपर और शानदार अलॉय व्हील्स इसे खास लुक देते हैं। फ्लोटिंग लाइट टर्न इंडिकेटर्स, एलईडी फ्रंट फॉग लैंप और कनेक्टेड टेल लाइट्स इसे मस्कुलर लुक प्रदान करते हैं।

PunjabKesari

4. महिंद्रा स्कॉर्पियो एन
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन की कीमत 13.49 लाख रुपये है। इसमें 18 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, ऊंचा बोनट और शोल्डर लाइन इसे असली SUV बनाते हैं। सिग्नेचर फ्रंट डबल-बैरल एलईडी हेडलाइट्स और फॉग लैंप्स को घेरने वाली स्टिंग जैसी डीआरएल स्कॉर्पियो एन को अलग पहचान देती हैं।

PunjabKesari

5. महिंद्रा थार रॉक्स
महिंद्रा थार रॉक्स की शुरुआती कीमत 12.39 लाख रुपये है। इसकी खासियत है सी-आकार के LED DRL, 19 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील और इसकी विशिष्ट ग्रिल।

इन SUV में न केवल दमदार लुक है बल्कि नए फीचर्स भी मिलते हैं, जो शहर और ऑफ-रोड दोनों के लिए उपयुक्त हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News