बंपर डिमांड! मजह 28 दिन में ग्राहकों ने जमकर खरीदा ये स्कूटर, 2.5 लाख से ज्यादा की हुई बिक्री
punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 04:43 PM (IST)
ऑटो डेस्क : फरवरी 2026 में होंडा टू-व्हीलर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। सिर्फ 28 दिनों में कंपनी की यह बड़ी उपलब्धि ऑटो सेक्टर में उसकी मजबूत पकड़ को दर्शाती है।
स्कूटर सेगमेंट में मजबूत पकड़
कंपनी की कुल बिक्री में सबसे बड़ा योगदान उसके स्कूटर पोर्टफोलियो का रहा है। खासकर Honda Activa ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है। फरवरी 2026 में एक्टिवा की 2,54,449 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में करीब 46% ज्यादा है। इससे साफ है कि भारतीय ग्राहकों के बीच एक्टिवा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
पिछले साल के मुकाबले बड़ी बढ़त
फरवरी 2025 में कंपनी ने करीब 1.74 लाख एक्टिवा बेची थीं। इस साल की बिक्री से तुलना करें तो एक्टिवा ने कंपनी की कुल बिक्री में लगभग 49% योगदान दिया है। यह आंकड़े बताते हैं कि एक्टिवा अभी भी भारतीय बाजार में सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा स्कूटर बना हुआ है।
कीमत और बाजार स्थिति
भारतीय बाजार में एक्टिवा की शुरुआती कीमत लगभग ₹75,433 (एक्स-शोरूम) है। किफायती कीमत और भरोसेमंद प्रदर्शन के कारण यह स्कूटर हर वर्ग के ग्राहकों की पसंद बना हुआ है। हालांकि, कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में इस बार कोई बिक्री दर्ज नहीं हुई, जो इस क्षेत्र में चुनौती को दर्शाता है।
बाइक सेगमेंट में भी अच्छी मांग
स्कूटर के अलावा कंपनी की बाइक्स भी अच्छी संख्या में बिकी हैं।
- Honda Shine 125
- Honda SP 125
इन दोनों मॉडलों की संयुक्त बिक्री 1.38 लाख यूनिट्स से ज्यादा रही, जो मिड-सेगमेंट बाइक की मजबूत मांग को दिखाती है।
स्कूटर बनाम बाइक बिक्री
कुल बिक्री आंकड़ों पर नजर डालें तो:
- स्कूटर : 2.87 लाख से ज्यादा यूनिट्स
- मोटरसाइकिल : 2.25 लाख से ज्यादा यूनिट्स
इससे साफ है कि कंपनी का स्कूटर सेगमेंट बाइक से ज्यादा मजबूत प्रदर्शन कर रहा है।
स्कूटर सेगमेंट में लीडर
कुल मिलाकर, होंडा टू-व्हीलर भारतीय बाजार में स्कूटर सेगमेंट में लीडर के रूप में उभरकर सामने आई है। हालांकि, इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में कंपनी को अभी सफलता नहीं मिली है, लेकिन पेट्रोल स्कूटर की मजबूत मांग के चलते कंपनी की कुल बिक्री में लगातार वृद्धि हो रही है।
