हरिजन बस्ती के लड़के ने की मुस्लिम लड़की से शादी, रात साढ़े दस बजे जमकर मचा बवाल

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 05:47 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली के सराय काले खां इलाके में स्थित हरिजन बस्ती में शनिवार रात करीब 10.30 बजे जमकर बवाल हुआ। इस हंगामे की वजह थी इस बस्ती में रहने वाले लड़के की मुस्लिम समुदाय की लड़की के साथ शादी। जानकारी के मुताबिक, हरिजन बस्ती में रहने वाल एक युवक ने मुस्लिम समुदाय की युवती से लव मैरिज कर ली, जिसके वजह से ये पूरा बवाल हुआ।

मुस्लिम लड़की शादी से खफा, उसके परिवार वालों, रिश्तेदारों और उसके समुदाय के लोगों ने रात करीब 10.30 बजे हरिजन बस्ती में पहुंचकर एक गली में जमकर तोड़फोड़ की। लड़की के परिवार वालों और उनके साथ आए लोगों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

हालांकि कल रात के हंगामें में किसी के चोट नहीं लगी है। पुलिस ने बताया कि हंगामे करने आए लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की, उनके हाथ जो लगा वो तोड़ दिया गया। गनीमत ये रही कि इस वाक्ये में किसी के कोई चोट नहीं आई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने ये भी बताया कि लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News