हरदीप सिंह पुरी ने गिनाए कृषि कानूनों के फायदे, बोले- MSP भी, मंडियां भी, ख़ुशियां भी
punjabkesari.in Sunday, Jun 13, 2021 - 03:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक बार फिर तीन कृषि कानूनों के फायदे गिनवाए। उन्होंने कहा कि सरकार सभी मतभेदों को सुलझाने के लिए किसानों से बात करने के लिए तैयार है। पुरी ने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि, कैसे एक किसान बिचौलियों से अपना हिस्सा प्राप्त करने की प्रतीक्षा करने के बजाय सीधे खाते में फसल का पैसा प्राप्त कर रहा है। '
This is the reality of the three Farm Bills.
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) June 10, 2021
Punjab farmer Sdr Gurmeet Singh says how he got procurement money directly into his account & saved more by cutting out the middlemen.
MSP भी है।
मंडियाँ भी हैं।
ख़ुशियाँ भी हैं। pic.twitter.com/VawXOC5TU9
केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि किसानों के लिए एमएसपी और मंडी व्यवस्था वैसी ही रहेगी, जैसी किसानों के लिए पहले थी। एक अन्य ट्वीट में केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि 'आप इस बात से सहमत होंगे कि किसानों के खातों में सीधे पैसा ट्रांसफर करना बिचौलियों के माध्यम से भुगतान करने से कहीं बेहतर है। इसके साथ उन्हाेंने लिखा-MSP भी, मंडियां भी, ख़ुशियां भी।
उनके वीडियो पर किसान नेता रणदीप सिंह मान ने सवाल किया कि भुगतान के 'प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण' मोड का कृषि कानूनों से क्या लेना-देना है। इस पर जवाब देते हुए पुरी ने लिखा कि सरकार मंडियों और निजी खरीदारों के बीच टैक्स अंतर पर किसानों से बात करने के लिए तैयार है। वहीं इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार से सभी किसानों के लिए लाभकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाला कानून तत्काल लागू करने की मांग की थी। मोर्चा ने एक बयान में कहा कि ईंधन एवं अन्य चीजों की कीमत में इजाफा होने के कारण किसान अपनी फसल की लागत तक नहीं निकाल पा रहा है।