बच्चों को पीटता रहा पिता, पकड़ा गया रूह कंपा देने वाली वीडियो बनाने वाला चाचा

punjabkesari.in Wednesday, Jan 31, 2018 - 05:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजस्थान के राजसमंद जिले की देवगढ़ थाना पुलिस ने दो बच्चों की पिटाई का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी बच्चों का चाचा है। देवगढ़ थाना पुलिस ने आज बताया कि घटना का वीडियो बनाने वाले बन्ना सिंह को कल रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस बच्चों पर बेरहमी करने वाले पिता चैन सिंह और बन्ना सिंह से पूछताछ कर रही है। 
PunjabKesari
बाप ने हैवानियत की सारी हदें पार
मामला राजसमंद जिले में देवगढ़ थाना क्षेत्र के फुतिया का तट गांव का है जहां एक बाप ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने पांच साल के बेटे की बेरहमी से पीटा और बाद में उसे रस्सी से लटका दिया। इसके बाद उसने अपनी 3 साल की बेटी की भी पिटाई की। बेरहम बाप को अपने बच्चों की चीख-पुकार सुनकर भी उन पर दया नहीं आई। बच्चों का कुसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने घर के आंगन में खेलते हुए वहां शौच कर दिया।
PunjabKesari
वीडियो सामने आने के बाद चिल्ड्रन वेलफेयर कमेटी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया गया। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय चैन सिंह के रूप में की गई है। उसने पूछताछ में बताया कि वह बच्चे की पिटाई सिर्फ इसलिए कर रहा था क्योंकि उसने अपने कपड़े को मिट्टी से गंदा किया था। आरोपी के परिवार वालों ने बताया कि वह पहले भी कई बार इसी तरह से अपने बच्चों की पिटाई कर चुका है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News