जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में घर से हथगोला बरामद, व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Apr 10, 2021 - 01:17 PM (IST)


जम्मू : जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में एक घर से हथगोला बरामद होने के बाद 35 वर्षीय एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान स्थित आतंकवादी मोहम्मद अमीन के भाई सफदर अली को गिरफ्तार किया गया है।

 

अधिकारियों ने कहा कि वह पेशे से मजदूर है और जिले के थाथरी इलाके के कठवा गांव का निवासी है। उन्होंने कहा कि हथगोले के बारे में जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस थाने में अली को पूछताछ के लिये बुलाया गया था। अधिकारियों ने कहा कि शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News