दिल्ली के यमुना खादर इलाके में मिला हैंड ग्रेनेड, NSG की टीम ने किया डिफ्यूज

punjabkesari.in Sunday, Jun 12, 2022 - 02:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के यमुना खादर इलाके में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और NSG टीम को इसकी जानकारी दी गई। NSG की टीम ने काफी मशक्कत के बाद ग्रेनेड को डिफ्यूज किया। पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात मयूर विहार के डीएनडी फ्लाई ओवर के पास हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मयूर विहार थाना पुलिस की टीम और पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी एनएसजी की टीम को दी।

 

एनएसजी की टीम ने काफी जांच के बाद ग्रेनेड को डिफ्यूज किया। दिल्ली पुलिस के अनुसार मयूर विहार के पीएस इलाके में स्थित डीएनडी फ्लाईओवर के नीचे हिंडौन कनाल मे ग्रेनेड मिला था। यह ग्रेनेड 11 जून को रात 8:15 बजे मिला था। ग्रेनेड गोताखोरों को एक मिट्टी के बर्तन में प्राप्त हुआ। ये लोग सिक्कों की तलाश में नदी में गए थे, वहां उन्हें ग्रेनेड मिला, इसे लेकर विस्फोटक पदार्थ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News