महिलाओं को लेकर HC जा सकता है हाजी अली दरगाह ट्रस्ट

punjabkesari.in Tuesday, Aug 30, 2016 - 07:49 PM (IST)

मुंबई: महिलाओं को हाजी अली दरगाह के अंदर मजार तक जाने के लिए मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश को हाजी अली दरगाह ट्रस्ट उच्चतम न्यायालय में चुनौती दे सकता है। दरगाह के ट्रस्टी सोहेल खंडवानी ने संवाददाताओं को बताया कि दरगाह के अंदर मजार तक जाने के लिए महिलाओं पर लगे प्रतिबंध को उच्च न्यायालय ने हाल ही में हटा दिया है और इस संबंध में सोमवार को ट्रस्ट के सदस्यों के बीच चर्चा भी हुई। हालांकि इसके अलावा अभी और बैठकें होंगी और शुक्रवार को धार्मिक विद्वानोंं के बीच भी चर्चा होगी और उसके बाद ही उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News