गुवाहाटी: एकनाथ शिंदे ने किए मां कामाख्या देवी के दर्शन, आज मुंबई पहुंच सकते हैं शिवसेना के बागी नेता

punjabkesari.in Wednesday, Jun 29, 2022 - 09:21 AM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने बुधवार को गुवाहाटी में मां कामख्या देवी मंदिर में दर्शन किए। गुवाहाटी आने के बाद बागी नेता को पहली बार होटल से बाहर देखा गया है। माना जा रहा है कि आज दोपहर बाकी विधायक मंदिर में दर्शन को आ सकते हैं। वहीं महाराष्ट्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने को कहा है।

 

राज्यपाल ने उद्धव ठाकरे से बहुमत सिद्ध करने के लिए गुरुवार को ही फ्लोर टेस्ट कराने को कहा है। राज्यपाल ने सत्र बुलाने के लिए चिट्ठी लिखी है। इसी बीच खबर है कि गुवाहाटी में कई दिनों से रह रहे बागी विधायकों की बुधवार को मुंबई के लिए रवाना होने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News