गुजरात : पिकनिक मनाने पहुंचे परिवार के सात लोग समुद्र में डूबे, तीन को बचाया गया, चार की तलाश जारी
punjabkesari.in Sunday, May 12, 2024 - 10:15 PM (IST)
नवसारीः गुजरात के नवसारी जिले के दांडी समुद्र तट पर रविवार को पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के चार सदस्य समुद्र में बह गए, जिनमें एक महिला और उसके दो बेटे शामिल हैं, जबकि तीन अन्य को बचा लिया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि लापता व्यक्तियों की पहचान सुशीला गोपालसिंह राजपूत (42), उनके बेटे दक्ष (11) और युवराज (17) तथा उनकी बहन की बेटी दुर्गा (17) के रूप में की गई है।
नवसारी के डिप्टी कलेक्टर जनम ठाकोर ने कहा, ‘‘होम गार्ड्स ने तीन लोगों को बचा लिया, जबकि चार अन्य को बचाया नहीं जा सका, क्योंकि मदद पहुंचने से पहले ही वे समुद्र में बह गए थे।'' उन्होंने कहा कि स्थानीय दमकल दल और पुलिस कर्मियों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया।
