PM मोदी ने दी रक्षा बंधन पर लोगों को बधाई तो साध्वी निरंजन ने बांधी मुख्तार अब्बास नकवी की कलाई पर राखी
punjabkesari.in Thursday, Aug 11, 2022 - 12:36 PM (IST)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीरवार को रक्षा बंधन के अवसर पर लोगों को बधाई दी। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘रक्षा बंधन के खास अवसर पर सभी को बधाई।’’ यह त्योहार भाई और बहन के बीच प्रेम का प्रतीक है।
वहीं आज राखी के त्योहार के मौके पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को उनके आवास पर राखी बांधी। इसके अलावा महिलाओं ने वाघा-अटारी सीमा पर BSF जवानों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने रक्षाबंधन के अवसर पर भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को उनके आवास पर राखी बांधी। pic.twitter.com/wNmj8TYcyM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 11, 2022
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी अपने आवास पर रक्षा बंधन कार्यक्रम में शामिल होकर राखी बंधवाया।