शाहपुर कंडी परियोजना: जेके ने पंजाब को दिखाई हरी झंडी

punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2017 - 01:25 PM (IST)

जम्मू: तीन वर्षों के बाद आखिरकार जम्मू कश्मीर सरकार ने पंजाब को शाहपुर कंडी डैम परियोजना पर हरी झंडी दिखा ही दी है। पंजाब अब रावी नदी पर168 मैगावॉट की शाहपुर कंडी डैम परियोजना पर फिर से काम शुरू कर सकता है। बुधवार को जम्मू कश्मीर की मंत्री परिषद् की बैठक में इस बात को मंजूरी दी गई और अगले ही दिन सुबह पंजाब सरकार को इसके बारे में सूचित कर दिया गया। इस संदर्भ में पंजाब और जम्मू कश्मीर के मंत्रियों के बीच लगातार बैठकें हो रही थीं पर मामले में कोई मोड़ नहीं आ रहा था। बाद में पीएमओ द्वारा इस मामले में हस्तक्षेप के बाद निर्णय लिया गया।


विशेषज्ञों के अनुसार इस परियोजना को शुरू होने में महीना भर लग जाएगा। नये समझौते के तहत पंजाब औश्र जम्मू कश्मीर पानी और बिजली दोनों का बटवारा करेंगे। यह परियोजना अप्रैल 2013 में शुरू हुई थी और केन्द्र ने इसे वर्ष 2009 में राष्ट्र महत्तव वाली परियोजना के तहत मंजूरी दी थी। 2,287 करोड़ की शाहपुर कंडी परियोजना दोहरा प्रोजेक्ट है। यह रावी नदी पर बन रहा है जिसका पानी सीधे पाकिस्तान जाता है। इस परियोजना में 71 प्रतिशत खर्च पंजाब उठा रहा है। दोनों राज्य अब बिजली और पानी को बांटने के लिए सहमत हो गए हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News