Vande Bharat Express: यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन शहरों में भी जल्द शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए कहा-कहा तक चलेगी नई ट्रेनें

punjabkesari.in Friday, Aug 15, 2025 - 01:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: रांची और आसपास के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के आग्रह पर रांची से कई नई ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी दे दी है। इसके तहत रांची से पुरी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई नई ट्रेनें जल्द ही शुरू होंगी।

इन रूटों पर मिलेंगी नई ट्रेनें
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने 24 जुलाई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इन ट्रेनों को शुरू करने का आग्रह किया था, जिस पर रेलवे बोर्ड ने 20 दिनों के भीतर ही कार्रवाई शुरू कर दी है। इन ट्रेनों का परिचालन जल्द ही शुरू होने वाला है:

रांची-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस: रांची से पुरी तक एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होगा, जिससे यात्रियों का सफर और भी तेज और आरामदायक हो जाएगा।
रांची-जयपुर: रांची से जयपुर के लिए एक नई सीधी ट्रेन शुरू की जाएगी, या फिर किसी मौजूदा ट्रेन का विस्तार जयपुर तक किया जाएगा।
रांची-ऋषिकेश-हरिद्वार: रांची से ऋषिकेश और हरिद्वार तक सीधी ट्रेन सेवा शुरू होगी, जिससे श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।
रांची-अहमदाबाद: रांची से अहमदाबाद के लिए भी एक नई ट्रेन सेवा का परिचालन शुरू किया जाएगा।
रांची-हजारीबाग पैसेंजर ट्रेन: रांची से मुरी, सिल्ली और बरकाकाना होते हुए हजारीबाग तक एक पैसेंजर ट्रेन भी चलाई जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mansa Devi

Related News