अमरनाथ यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, चार धाम की तरह बाबा बर्फानी की गुफा तक बनेगी सड़क

punjabkesari.in Thursday, Sep 22, 2022 - 08:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क : इस साल अमरनाथ गुफा पर बादल फटने से काफी लोगों की जान का नुकसान हुआ था। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बड़ा फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए आपके पैदल नही चलना पड़ेगा। अब बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए वाहन से जा सकेंगे।

वाहनों की पार्किंग गुफा से कुछ ही दुरी पर होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए सीमा सड़क संगठन अर्थात बीआरओ को अमरनाथ गुफा तक सड़क मार्ग बनाने के लिए कह दिया गया है। बीआरओ अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सड़क बनाने के लिए तैयार है। विभागीय अधिकारियों को इस मार्ग पर बैटरी कारों को चलाने की संभावनाएं तलाशने को कह दिया गया है।

अमरनाथ श्राइन बोर्ड श्रीनगर से गुफा तक हेलिकाप्टर सेवा को पहले ही शुरू कर चुका है। जमीनी स्तर पर इन नयी व्यवस्थाओं से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, अमरनाथ गुफा तक जो पहलगाम से 45 किमी दूर तथा बालटाल से 13 किमी दूर है।

सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों द्वारा सड़क निर्माण के लिए दिए गए प्रस्ताव के अनुसार, एक वर्ष के दौरान उनके कर्मी सड़क की कच्ची मिट्टी को काट कर सड़क में बदल देंगें और उसके अगले वर्ष उसे पक्का कर देंगें। वे दो वर्ष का समय इसलिए मांग रहे हैं, क्योंकि साल में करीब 6 महीने यात्रा मार्ग बर्फ के कारण ढका रहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News