प्रधानमंत्री मौनी बाबा बनकर बैठे हुए हैं, अब उनके लिए झोला उठाने का वक्त आ गया : कांग्रेस
punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 01:36 PM (IST)
नई दिल्ली : कांग्रेस ने महंगाई और 'वोट चोरी' को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अब ''झोला उठाने का वक्त'' आ गया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा किया कि सितंबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 5.54 प्रतिशत और खाद्य महंगाई 7.74 प्रतिशत हो गई है तथा खाने-पीने की कई वस्तुओं की कीमतों में तेज वृद्धि हुई है। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए कहा, ''हेडलाइन बताती है कि सितंबर महीने में महंगाई 5.54 प्रतिशत पहुंच गई है, लेकिन असली बात यह है कि खाद्य महंगाई 7.74 प्रतिशत हो गई है यानी खाने की लगभग हर चीज की कीमत हद पार कर चुकी हैं। जैसे प्याज 108 प्रतिशत महंगा, लहसुन 55 प्रतिशत, अदरक 63 प्रतिशत और नींबू 36 प्रतिशत महंगा हो गया है।''
कांग्रेस नेता ने सरकारी आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि खुदरा महंगाई मार्च के 3.40 प्रतिशत से लगातार बढ़ते हुए सितंबर में 5.54 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो 23 महीने का उच्चतम स्तर है। रमेश ने कहा, ''महंगाई का असर सिर्फ थाली तक सीमित नहीं है। परिवहन, शिक्षा, कपड़े-जूते और घरेलू सामान सहित सब जरूरी सामान महंगे हो रहे हैं।'' उन्होंने आरोप लगाया, ''गरीब की थाली से निवाला, मध्यम वर्ग की जेब से बचत गायब हो रही है और कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री जी अहंकार में डूबे हैं, जनता की परेशानियों पर ध्यान नहीं दे रहे।''
वोट चोरी सच्चाई है कमरतोड़ महंगाई है हेडलाइन बताती है कि सितंबर महीने में महंगाई 5.54% पहुंच गई है, लेकिन असली बात यह है कि खाद्य महंगाई 7.74% हो गई है यानी खाने की लगभग हर चीज़ की कीमत हद पार कर चुकी हैं। जैसे प्याज 108% महंगा, लहसुन 55%, अदरक 63% और नींबू 36% महंगा हो गया है। सरकारी आँकड़ों के अनुसार खुदरा महंगाई मार्च के 3.40% से लगातार बढ़ते हुए सितंबर में 5.54% पर पहुँच गई, जो 23 महीने का उच्चतम स्तर है। महंगाई का असर सिर्फ थाली तक सीमित नहीं है। परिवहन, शिक्षा, कपड़े-जूते और घरेलू सामान सहित सब जरूरी सामान महंगे हो रहे हैं। गरीब की थाली से निवाला, मध्यम वर्ग की जेब से बचत गायब हो रही है और कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री जी अहंकार में डूबे हैं, जनता की परेशानियों पर ध्यान नहीं दे रहे। ‘अच्छे दिन’ का वादा करके सत्ता में आने वाली सरकार वोट चोरी के साथ साथ बचत चोरी भी कर रही है। जब वोट चोर सरकार को जनता की नाराजगी और वोट खोने का डर ही नहीं है, तो वह जनता की परवाह क्यों करेगी? अब यही हो रहा है। महंगाई बढ़ती जा रही है, वोट चोरी पर जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री जी मौनी बाबा बनकर बैठे हुए हैं। अब उनके लिए झोला उठाने का वक़्त आ गया है।
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) October 13, 2026
रमेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, '''अच्छे दिन' का वादा करके सत्ता में आने वाली सरकार वोट चोरी के साथ साथ बचत चोरी भी कर रही है।'' उन्होंने सवाल किया, ''जब वोट चोर सरकार को जनता की नाराजगी और वोट खोने का डर ही नहीं है, तो वह जनता की परवाह क्यों करेगी?'' कांग्रेस महासचिव ने कहा, ''अब यही हो रहा है। महंगाई बढ़ती जा रही है, वोट चोरी पर जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री जी मौनी बाबा बनकर बैठे हुए हैं।'' उन्होंने कहा, ''अब उनके लिए झोला उठाने का वक्त आ गया है।''
