वानखेड़े स्टेडियम में मास्टर ब्लास्टर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण

punjabkesari.in Wednesday, Nov 01, 2023 - 06:57 PM (IST)

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वानखेड़े स्टेडियम में महान क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ मौजूद थे।

PunjabKesari

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री संजय बनसोडे, वरिष्ठ नेता सांसद शरद पवार, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, बीसीसीआई सचिव जय शाह, बीसीसीआई कोषाध्यक्ष विधायक एडवोकेट. आशीष शेलार, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले, सचिव अजिंक्य नाइक, संयुक्त सचिव दीपक पाटिल, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य आदि उपस्थित थे।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से वानखेड़े स्टेडियम में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की 22 फुट की प्रतिमा लगाई गई है। इस प्रतिमा को अंतरराष्ट्रीय मूर्तिकार प्रमोद कांबले ने बनाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News