अगर 24 घंटे में वापस नहीं गए तो... भारत में छिपे पाकिस्तानियों को सरकार ने दी चेतावनी

punjabkesari.in Monday, Apr 28, 2025 - 04:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए सभी राजनयिक संबंध तोड़ दिए हैं। इसके साथ ही भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया था। हालांकि, सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अभी तक बहुत कम लोग वापस लौटे हैं। इसी के चलते अब सरकार ने साफ कर दिया है कि डेडलाइन के बाद कोई भी पाकिस्तानी अगर भारत में पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि सरकार द्वारा दी गई पहली डेडलाइन 27 अप्रैल को खत्म हो चुकी है। दूसरी डेडलाइन 29 अप्रैल को खत्म होगी, लेकिन अभी तक सिर्फ कुछ सौ लोग ही वापस गए हैं। दिल्ली में करीब 5,000 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 1,800 से अधिक, मुंबई में लगभग 2,000 और उत्तराखंड में करीब 250 पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं।

वापस लौटने वालों के आंकड़े:-

24 अप्रैल: 28 पाकिस्तानी लौटे, 105 भारतीय भारत आए

25 अप्रैल: 191 पाकिस्तानी लौटे, 287 भारतीय भारत आए

26 अप्रैल: 75 पाकिस्तानी लौटे, 335 भारतीय भारत आए

डेडलाइन के बाद क्या होगा?
सरकार ने साफ कर दिया है कि डेडलाइन के बाद कोई भी पाकिस्तानी अगर भारत में पाया गया, तो उसे अवैध नागरिक माना जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई शुरू
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने दिल्ली पुलिस को दिल्ली में रह रहे 5,000 पाकिस्तानी नागरिकों की लिस्ट सौंप दी है। राज्य सरकारें अपने स्तर पर जांच कर रही हैं और पाकिस्तानियों की पहचान कर उन्हें देश छोड़ने के लिए निर्देश दे रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News