Data Tax: Alert! मोबाइल इंटरनेट चलाना हो सकता है महंगा, सरकार मोबाइल डेटा पर लगा सकती है नया 'GB टैक्स

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 04:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देशभर में मौजूद मोबाइल इंटरनेट यूजर्स को आने वाले समय में एक बड़ा झटका लग सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार आने वाले समय में मोबाइल डेटा के इस्तेमाल पर नया टैक्स लगा सकती है। इससे मोबाइल डेटा यूजर्स को अपना डेटा पैक रिचार्ज करवाने के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। इस मामले में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार Department of Telecommunications (DoT) से इस पर निरीक्षण करने को कहा गया है ताकि यह तय किया जा सके कि इस पर टैक्स लगाना ठीक है या नहीं।   

PunjabKesari

इतना लग सकता है टैक्स

रिपोर्ट्स के हवाले से जो खबर सामने आई है कि यदि उस अनुसार टैक्स लगाया जाता है तो यह कीमत 1 रुपए प्रति GB पर होगी। अगर ऐसा होता होता है तो यूजर्स को डाटा रिचार्ज करवाने के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। फिलहाल सरकार ने इस पर मुहर नहीं लगाई गई, ब्लकि ऐसी संभावना जताई जा रही है।   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News