जयराम रमेश के बयान पर BJP का पलटवार, कहा- कांग्रेस ''दलाल देश'' का पक्ष ले रही है
punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 06:14 PM (IST)
नेशनल डेस्क: BJP ने सरकार की विदेश नीति की आलोचना करने को लेकर सोमवार को कांग्रेस पर पलटवार किया और विपक्षी दल पर ''दलाल देश'' का पक्ष लेने तथा पाकिस्तान से संबंधित अपनी टिप्पणी में ''पाखंड की पराकाष्ठा'' प्रदर्शित करने का आरोप लगाया। भाजपा का यह बयान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश द्वारा 'एक्स' पर किये गए एक पोस्ट के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था।

रमेश ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा था कि पाकिस्तान का सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ''बहुत पसंदीदा'' बन गया है जो कि भारत के लिए एक ''बड़ा झटका'' है। उन्होंने कहा कि भारत को अपने कूटनीतिक संपर्क की रणनीति में आमूल-चूल बदलाव करने की जरूरत है। आलोचना का जवाब देते हुए भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''पाकिस्तान की मित्र कांग्रेस द्वारा पाकिस्तान से निपटने के तरीके पर उपदेश देना पाखंड की पराकाष्ठा है।'' उन्होंने 2008 के मुंबई आतंकी हमलों पर, उस समय केंद्र की सत्ता में रही कांग्रेस की प्रतिक्रिया में विफलता को याद दिलाया और उससे विदेश नीति पर ''उपदेश देना'' बंद करने को कहा।
ये भी पढ़ें- Airtel New Recharge Plan: अब 500 रुपये से भी कम में 84 दिनों तक उठा सकेंगे ढेरों बेनिफिट्स, जल्दी करें चेक
रमेश ने कहा, ''जिन्होंने उस समय पाकिस्तान को खुश करने की कोशिश की, उन्हें आज भारत को उपदेश देना बंद कर देना चाहिए। कांग्रेस को 'दलाल' का महिमामंडन करना बंद कर देना चाहिए।'' कांग्रेस ने दावा किया था कि भारत को अपने कूटनीतिक संपर्क की रणनीति में आमूल-चूल बदलाव करने की जरूरत है, जिसे करने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिलकुल ''असमर्थ'' हैं। रमेश ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा कि 'दलाल' देश, जैसा विदेश मंत्री (जयशंकर) ने बताया था, कथित तौर पर आज अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के दूसरे दौर की मेजबानी कर रहा है।
