लॉकडाउन : विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाएगी सरकार, खुद उठाना होगा खर्च

punjabkesari.in Monday, May 04, 2020 - 07:24 PM (IST)

नई दिल्ली: दुनिया में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते जारी लॉकडाउन के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को चरणबद्ध तरीके से भारत वापस लाने के लिए भारत सरकार ने मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने सोमवार को जानकारी दी कि ये अभियान 7 मई से चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। इसे अब तक का सबसे बड़ा एयरलिफ्ट ऑपरेशन बताया जा रहा है।

विदेश में रह रहे इन भारतीयों को वापस लाने के लिए यात्रा की व्यवस्था हवाई जहाज़ और नौ-सेना के जहाज़ों द्वारा की जाएगी। इस संबंध में मानक संचालन प्रोटोकॉल तैयार की गई है। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 22 मार्च से सभी अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स पर रोक लगा दी थी।

विदेश मंत्रालय के दूतावास और उच्चायोग ऐसे भारतीय नागरिकों की सूची तैयार कर रहे हैं जो कि वापस आने के लिए परेशान हैं। ऐसे यात्रियों को वापस लौटने के लिए अपना खर्च उठाना होगा। हवाई यात्रा के लिए गैर निर्धारित कॉमर्शियल फ्लाइट्स का इंतजाम किया जाएगा। यह यात्राएं 7 मई से चरणबद्ध तरीके से प्रारम्भ होंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News