अब Google आपको लेनदेन में करेगा मदद, जानिए किस तरह की होगी सर्विस

punjabkesari.in Friday, Sep 15, 2017 - 12:28 AM (IST)

नई दिल्लीः भारत के पेमेंट सर्विस बाजार में अब गूगल भी कूदने जा रहा है। इसके लिए कंपनी अगले हफ्ते गूगल तेज नाम की पेमेंट सर्विस का एेलान कर सकता है। ये एप पेटीएम व मोबीक्विक जैसे मोबाइल वॉलेट के अलावा यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) को भी सपोर्ट करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बीते साल आठ नवंबर को नोटबंदी और उसके बाद डिजिटल भुगतानों को बढ़ावा देने की पहल से कई नए समाधान सामने आए हैं। कई पेमेंट बैंक व डिजिटल पेमेंट सेवाओं बाजार में आगाज हो चुका है। ऐसे में अब गूगल की भी पेमेंट सेवा लांच करने की तैयारी है। यह एप गूगल वॉलेट और एंड्रॉयड पे से अलग होगा।

बताया जा रहा है कि इस पेमेंट सर्विस को लेकर गूगल की ओर से आधिकारिक घोषणा 18 सितंबर को हो सकती है। कंपनी ने इस दिन एक खास कार्यक्रम रखा है, जिसके लिए निमंत्रण भेजे जा चुके हैं। हालांकि आयोजन के बारे में गूगल प्रवक्ता की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

बात दें, गूगल ने दो साल पहले अमेरिका में अपना एंड्रॉयड पे एप लांच किया था। यह अमेरिका में काफी लोकप्रिय है। नोटबंदी के बाद भारत में ऑनलाइन व मोबाइल पेमेंट एप और सेवाओं के लिए बहुत बड़ा बाजार तैयार हो गया है।

इतना ही नहीं मैसेजिंग एप वॉट्सएप ने भी नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) से यूपीआई के लिए मंजूरी मांगी है। लिहाजा भारत के तेजी से बढ़ते इस बाजार में प्रवेश करने का गूगल ने भी मन बना लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News