निसंतान परिवारों के लिए खुशखबरी! अब आपके घर भी गूंजेगी किलकारी

punjabkesari.in Monday, Jun 02, 2025 - 11:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अगर कोई पुरुष पिता नहीं बन पाता क्योंकि उसके शरीर में स्पर्म नहीं बनते, तो अब उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। चीन के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी रिसर्च की है जो भविष्य में इस समस्या को हल कर सकती है। उन्होंने चूहों की स्टेम सेल्स से शुरुआती स्टेज के स्पर्म लैब में बनाए हैं और इनसे हेल्दी चूहे के बच्चे भी पैदा किए हैं।

वैज्ञानिकों ने क्या किया?

रिसर्च में चूहे की स्टेम सेल्स का इस्तेमाल किया गया, जो शरीर में किसी भी तरह की कोशिका में बदल सकती हैं। इन सेल्स को लैब में स्पर्म जैसे सेल्स में बदला गया और फिर इनसे अंडे को फर्टिलाइज किया गया। इससे हेल्दी बच्चे पैदा हुए, जो एक बहुत बड़ी सफलता मानी जा रही है।

क्यों है ये रिसर्च खास?

दुनिया में कई पुरुष ‘नॉन-ऑब्सट्रक्टिव एजोस्पर्मिया’ नाम की समस्या से जूझते हैं, जिसमें शरीर स्पर्म बनाना बंद कर देता है। ऐसे लोगों के लिए यह खोज एक नई आशा बनकर आई है।

क्या इंसानों पर भी हो सकेगा इस्तेमाल?

अगर यह टेक्नोलॉजी इंसानों पर भी सफल होती है, तो ऐसे पुरुष जो स्पर्म नहीं बना सकते, उनके अपने शरीर की कोशिकाओं से स्पर्म बनाए जा सकेंगे। इससे वे कपल्स भी अपने बायोलॉजिकल बच्चे पैदा कर सकेंगे, जिनके लिए अब तक यह मुमकिन नहीं था।

अभी और रिसर्च जरूरी

हालांकि यह एक बड़ी खोज है, लेकिन इंसानों पर इसका इस्तेमाल शुरू करने से पहले कई टेस्ट और रिसर्च की जरूरत है। वैज्ञानिकों का कहना है कि सबसे पहले यह पक्का करना होगा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और कारगर हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News