बिजली बिल की टेंशन खत्म! अब सूरज की रोशनी से चलेगा आपका AC, जानें कीमत और फायदे

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 11:36 AM (IST)

Solar AC : गर्मियां आते ही घरों में AC का इस्तेमाल बढ़ जाता है, जिसके साथ ही बिजली का बिल बजट बिगाड़ने लगता है। लेकिन तकनीक के विस्तार ने अब सूरज की ऊर्जा को ठंडक में बदलना आसान कर दिया है। सोलर पैनल की मदद से न सिर्फ आप पर्यावरण को बचा सकते हैं, बल्कि अपने बिजली के बिल को शून्य (Zero) तक ला सकते हैं। 

सोलर AC के लिए क्या है जरूरी? 

सोलर ऊर्जा पर AC चलाने के लिए आपको हाइब्रिड AC यूनिट की आवश्यकता होती है। हाइब्रिड मॉडल की खासियत यह है कि ये सौर ऊर्जा (Solar) और सरकारी बिजली (Grid) दोनों पर काम कर सकते हैं। 

कीमत: एक 1.5 टन के हाइब्रिड AC की बाजार में कीमत लगभग 40,000 से 50,000 रुपये के बीच होती है। 

कितने सोलर पैनल की होगी जरूरत? 

AC की क्षमता के अनुसार आपको सोलर सिस्टम सेटअप करना होगा: 

1 टन AC के लिए: कम से कम 1.5KW के सोलर पैनल की जरूरत होती है। 

दिन के समय: AC सीधे पैनल से बनने वाली बिजली पर चलेगा। 

रात के समय: यदि आप रात में भी AC चलाना चाहते हैं, तो आपको बैटरी बैकअप (Off-Grid) की जरूरत होगी या फिर आप On-Grid सिस्टम का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें दिन की अतिरिक्त बिजली ग्रिड में चली जाती है। 

सोलर पैनल और सेटअप की लागत 

बाजार में कई कंपनियां सोलर पैनल बेच रही हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के अनुसार: 

1.5KW सोलर सिस्टम की कुल लागत लगभग 1.20 लाख से 1.50 लाख रुपए तक आती है। इसमें पैनल, इन्वर्टर और इंस्टॉलेशन का खर्च शामिल होता है। 

सरकारी सब्सिडी: आधी हो जाएगी कीमत 

केंद्र सरकार की 'PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत सोलर पैनल लगवाने पर भारी सब्सिडी मिलेगी। कई राज्य अपनी तरफ से भी अतिरिक्त छूट प्रदान करते हैं। सब्सिडी मिलने के बाद, 1.50 लाख का सेटअप आपको काफी कम कीमत पर पड़ सकता है, जिससे निवेश की रिकवरी 3-4 साल में ही हो जाती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News