UP आंगनवाड़ी भर्ती 2024: महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जानें अप्लाई करने की आखिरी तारीख

punjabkesari.in Friday, Oct 04, 2024 - 10:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी भर्ती 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया है, जो महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ये भर्तियां बाल विकास परियोजना के तहत की जा रही हैं, जिसमें शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अगर आप 12वीं पास हैं, तो आप इस भर्ती में भाग ले सकती हैं।

भर्तियों की संख्या

इस भर्ती में उत्तर प्रदेश के 31 जिलों के लिए कुल 23,000 पद भरे जाएंगे। हर जिले में आवेदन की अंतिम तारीखें अलग हैं, जो 25 अक्टूबर 2024 तक चल सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जा सकते हैं। 

इस उम्र वाले करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 1 जुलाई 2024 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।
  • आपके पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की मार्कशीट होनी जरूरी है।
  • आवेदक महिला को उसी वार्ड या ग्राम सभा की स्थायी निवासी होना चाहिए।

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले upanganwadibharti.in वेबसाइट पर जाएं।
  • "Anganwadi Vacancy GO Recruitment 2024" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने जिले के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • लॉगिन करके आवेदन पत्र भरें।
  • सभी आवश्यक जानकारी सही से भरें और फॉर्म जमा करें।
  • फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।

अगर आप साइबर कैफे पर फॉर्म भरवाते हैं, तो कोई शुल्क नहीं लगेगा। इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और अपनी सरकारी नौकरी का सपना पूरा करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News