Silver Price Hike : अचानक चांदी ने लगाई लंबी छलांग, जानें अब के ताजा भाव
punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 07:42 PM (IST)
नेशनल डेस्क : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, इसी बीच एक बार फिर चांदी ने लंबी छलांग लगाई है। बुधवार को दिल्ली में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट, जबकि चांदी में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।
चांदी की कीमतों में उछाल
दिल्ली में बुधवार को चांदी की कीमत 1500 रुपए बढ़कर 2.51 लाख रुपए प्रति किलो के पार हो गई है। इससे पहले 2,49,500 रुपए थी। विशेषज्ञों के अनुसार लगातार बढ़ रही चांदी की कीमतों के बीच लोगों ने भारी मात्रा में खरीदनी शुरु कर दी है।
सोने में हल्की गिरावट
इसके विपरीत, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोमवार को यह 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों और निवेशकों के बदलते रुख के चलते सोने पर दबाव बना हुआ है, हालांकि यह अब भी ऊंचे स्तर पर कायम है।
आगे क्या रहेगा ट्रेंड?
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित सख्त मौद्रिक नीति, बढ़ती बॉन्ड यील्ड और वैश्विक तनाव बाजार की दिशा तय करेंगे। वहीं, ऑगमोंट की रिसर्च हेड रेनीशा चैनानी का कहना है कि हालिया हिंसा और संघर्ष विराम की अनिश्चितता ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे कमोडिटी बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है।
