गोवा: प्रमोद सावंत ने संकेलिम से किया नामांकन पत्र दाखिल

punjabkesari.in Thursday, Jan 27, 2022 - 05:22 PM (IST)

 पणजी:  गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को संकेलिम विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया ‘‘ गोवा विधानसभा चुनाव के लिए स चुनाव क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में   देव फणनवील जी, राजेश पटनेकर जी और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। हम जन-कल्याण लिए किये गये कार्यों और राज्य में सर्वागीण विकास के लिए किये गये काम के आधार पर लोगो के बीच जा रहे है।''        

उल्लेखनीय है कि डॉ सावंत दो बार संकेलिम सीट से गोवा विधानसभा के लिए चिन्हित हुए हैं। फिलहाल, गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं और 10 मार्च को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बार भाजपा ने 40 विधानसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News