राष्ट्रपति चुनाव: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मतदान किया, मुर्मू के पक्ष में मतदान की अपील की
punjabkesari.in Monday, Jul 18, 2022 - 01:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार को अपना वोट डाला। राज्य विधानसभा परिसर में मतदान के बाद सावंत ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने सभी विधायकों से राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट देने का अनुरोध किया है।
Goa CM Pramod Sawant casts his vote in the election being held for the post of President of India in Goa assembly
— ANI (@ANI) July 18, 2022
"100% of people will cast votes for the Presidential elections from Goa. I am sure all votes will be cast for our candidate (Droupadi Murmu) from my state," he says pic.twitter.com/xOFyK8hAke
शुरुआती मतदाताओं में शामिल मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि हमें (राजग की उम्मीदवार को) अधिकतम वोट मिलेंगे।'' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक डॉ देविया राणे ने मतदान के बाद कहा, ‘‘हमने हाल में मुर्मू के साथ बातचीत की थी। उन्हें वोट देना सम्मान की बात है।'' 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में भाजपा के 20 विधायक हैं। उसे महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के दो विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है।
मुर्मू के खिलाफ विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को चुनाव मैदान में उतारा है। गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित पाटकर ने संवाददाताओं से कहा कि विपक्ष एकजुट है और वह सिन्हा को वोट देगा। कांग्रेस के पास 11 विधायक हैं, आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायक हैं, जबकि गोवा फॉरवर्ड पार्टी और रिवोल्यूशनरी गोवा के पास सदन में एक-एक सदस्य हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

शुक्रवार की रात चुपचाप करें ये उपाय, कर्ज के बोझ से जल्द मिलेगी मुक्ति

Almora News: मरीज को अस्पताल लेकर आ रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर घर की छत पर गिरी, 5 लोग घायल

दरिद्रता दूर करेगा श्रीयंत्र का ये उपाय, प्रसन्न होकर कृपा बरसाएंगी मां लक्ष्मी

सर्बिया में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- अभूतपूर्व परिवर्तन से गुजर रहा भारत, बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था