अब ग्माडा करेगा सात ग्रुप हाऊसिंग साइट्स नीलाम, आवेदन फार्म लें यहां से

punjabkesari.in Saturday, Dec 10, 2016 - 12:13 PM (IST)

मोहाली(राणा) : ग्रेटर मोहाली एरिया डिवैल्पमैंट अथॉरिटी (ग्माडा) ने न्यू चंडीगढ़ और मोहाली के नए सैक्टरों में ग्रुप हाऊसिंग साइट्स अलाट की जाएगी। ग्माडा ने ऐसी ही सात साइटों की अलाटमैंट के लिए स्कीम निकाली है। ग्माडा द्वारा यह साइट्स को-ऑप्रेटिव सोसायटियों को अलाट की जाएगी। जिसमें वे मल्टी स्टोरी फ्लैट्स बना पाएगी। यह पहला मौका है जब ग्माडा ने ओपन एडेंड स्कीम निकाली है। 

 

जानकारी के मुताबिक नई स्कीम में ग्माडा ने सैक्टर-88, 66 व न्यू चंडीगढ़ स्थित इको सिटी-दो में उक्त ग्रुप हाऊसिंग साइट्स की स्कीम निकाली है। स्कीम में जो भी सोसायटी साइट्स खरीदना चाहती है। उसे पुडा भवन से आवेदन फार्म खरीदना होगा। इसके अलावा स्कीम में ऑनलाइन भी आवेदन कर पाएंगे। जबकि ग्माडा ने साफ किया है साइट जीतने वालों को एलओआई जारी करने के 90 दिनों के भीतर एल.ओ.आई.जारी कर दिया जाएगा। उक्त साइटों को अलाट करने के लिए ग्माडा ने अधिकारियों की एक कमेटी बनाई है। जो हर महीने की बीस तारीख तक साइटों के लिए आने वाले आवेदन की स्क्रटनी करेंगे। इस दौरान अगर मान लो किसी साइट्स के लिए एक आवेदन आता है। तो ग्माडा ने द्वारा उक्त सोयसाटी के सारे दस्तावेज सही पाए जाने के बाद साइट उसे अलाट कर दी जाएगी। वहीं, एक से अधिक आवेदन आते हैं, तो उस स्थिति में  ड्रॉ की प्रक्रिया होगी।

 

लोकेशन  साइट नंबर    एरिया एकड़    मूल्य करोड़
सैक्टर-88    2               9.25              89.54
सैक्टर-88    3               9.26             89.7
सैक्टर-66    1              4                     74.54
सैक्टर-66    2           4.38                   81.62
इको सिटी    1           2.50                  25.41
इको सिटी    2         2.50                  25.41
इको सिटी    3        2.50                 25.41


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News