युवती ने चिनाब में छलांग लगाई, मौत

punjabkesari.in Tuesday, Nov 21, 2017 - 12:04 PM (IST)

जम्मू: डोडा पुल से एक युवती ने चिनाब दरिया में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती का शव बरामद कर लिया गया है। मृतका की पहचान 19 वर्षीय शीतल रानी निवासी चिंता, भद्रवाह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शीतल रानी सोमवार शाम साढ़े चार बजे के करीब चिनाब दरिया पर बने डोडा पुल पर खड़ी हो गई। काफी समय तक खड़ी रहने के बाद उसने अचानक दरिया में छलांग लगा दी।

जब तक लोगों को इस बात की समझ आती तब तक वह दरिया में कूद चुकी थी। उसे कूदते हुए जब लोगों ने देखा तो सभी लोग पुल से नीचे उतकरकर दरिया की तरफ भागे। इतने में एक तैराक नौजवान ने भी दरिया में छलांग लगाकर उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक होने के चलते उसका कोई पता नहीं चल पाया। कुछ समय बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में काफी प्रयास के बाद उसका शव चिनाब दरिया से ढूंढ निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News