अनाथालय में भी सुरक्षित नहीं बच्चियां, 13 वर्षीय नाबालिग के साथ रेप, महिला केयरटेकर की मिलीभगत का खुलासा

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2024 - 07:55 PM (IST)

मुंबईः नवी मुंबई के एक अनाथालय में 13 वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर खांदेश्वर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 64 और 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों में अनाथालय के कर्मचारी शामिल हैं, जिसमें एक महिला' केयरटेकर' भी है, जिसने जुलाई से सितंबर के बीच हुए दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज नहीं कराई।

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों में से एक ने जुलाई में खिड़की के रास्ते बच्ची के क्वार्टर में प्रवेश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने पिछले महीने उसके साथ मारपीट भी की। अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने किशोरी को गलत तरीके से छुआ। महिला 'केयरटेकर' को इस दुर्व्यवहार के बारे में पता था, लेकिन उसने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News