प्रेमिका ने पूर्व प्रधान के मर्डर की रची खौफनाक साजिश, ''प्यार'' से मिलने गया तो 18 बच्चों के पिता को मिली मौत
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 10:26 PM (IST)
नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना की हत्या ने पूरे इलाके को हिला दिया है। पहली नजर में यह एक सामान्य मर्डर केस लगा, लेकिन जैसे-जैसे परतें खुलीं, कहानी चौंकाने वाली निकली। मुन्ना की दो पत्नियां थीं – किस्मतुल निशा और अम्बिया बानो और कुल 18 बच्चे थे। इसके बावजूद उसका एक तीसरी महिला सुमन से संबंध था, जो आगे चलकर उसकी मौत की वजह बना।
मिलने गया… और लौटकर नहीं आया
बताया जा रहा है कि 18 मार्च को सुमन अपने मायके आई थी। उसी दौरान मुन्ना उससे मिलने गया, लेकिन वहां कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरी कहानी बदल दी।
विवाद से शुरू हुई खूनी साजिश
मुलाकात के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद सुमन ने अपने साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से हमला कर मुन्ना की हत्या कर दी।
बोरे में बंद मिली लाश
हत्या के बाद शव को बोरे में भरा गया और नहर किनारे फेंक दिया गया। यह खौफनाक साजिश कई दिनों तक छिपी रही।
कॉल डिटेल से खुला राज
जब मुन्ना घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली, जिससे जांच सुमन तक पहुंची।
पूछताछ में कबूली सच्चाई
कड़ी पूछताछ में सुमन ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नहर किनारे से शव बरामद किया।
ब्लैकमेल बना हत्या की वजह
पुलिस के मुताबिक, मुन्ना सुमन पर मिलने का दबाव बना रहा था और कथित रूप से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसी से परेशान होकर इस वारदात को अंजाम दिया गया।
