बाइक राइड पर सेल्फी लेना लड़की को पड़ा भारी, पल में सड़क पर मच गई चीखो-पुकार

punjabkesari.in Sunday, Oct 27, 2019 - 03:49 PM (IST)

नेशनल डेस्कः सेल्फी लेने का चस्का ज्यादातर लोगों पर भारी पड़ जाता है। सेल्फी के चक्कर में कई लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ एक लड़की के साथ जो एक्टिवा ड्राइव करते हुए सेल्फी लेने में इतनी बिजी हो गई कि उसे सामने से आती कार भी नजर नहीं आई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़की एक्टिवा चला रही है और उसके पीछे एक लड़का बैठा हुआ। लड़का और लड़की बाइक ड्राइविंग का मजा ले रहे थे।

 

पीछे बैठा हुआ लड़का वीडियो बना रहा था और लड़की पीछे मुड़-मुड़ कर फनी पोज दे रही थी कि तभी सामने से आती गाड़ी के साथ एक्टिवा का एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा कि लड़की इस एक्सीडेंट में लड़की को काफी गहरी चोटें आईं। हालांकि यह वीडियो कब का और कहां का है इसकी जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। सेल्फी के चक्कर में इस तरह अपनी जान जोखिम में डालने वाली यह पहली लड़की नहीं है। सेल्फी लेने के चक्कर में अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News