केदारनाथ आपदा में गुम हुई लड़की पांच साल बाद पहुंची घर

punjabkesari.in Tuesday, Dec 25, 2018 - 10:39 PM (IST)

अलीगढ़ (उप्र): केदारनाथ में 2013 में आए जल प्रलय में परिवार से बिछड़ गई 17 वर्षीय चंचल पांच साल बाद अपने परिजन से पुन: मिली। बन्नादेवी इलाके में रहने वाले चंचल के दादा हरीश चंद और दादी शकुंतला देवी के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। दादा दादी ने सोमवार को बताया कि चंचल मनोरोगी है और वह माता पिता के साथ केदारनाथ दर्शन करने गई थी। उसी समय तबाही हुई। पिता बाढ़ में बह गए जबकि मां कुछ समय बाद घर लौट आई।

PunjabKesariउस समय चंचल की उम्र 12 वर्ष थी। बाढ़ में वह भी अपने परिवार से बिछड़ गई और किसी भले आदमी ने उसे जम्मू स्थित एक आश्रम द्वारा संचालित अनाथालय भेज दिया। चाइल्ड लाइन अलीगढ़ के निदेशक ज्ञानेन्द्र मिश्र ने लड़की को उसके घर पहुंचाने में मदद की । मिश्र ने बताया कि कुछ महीने से आश्रम वाले देख रहे थे कि चंचल बोलचाल की सीमित क्षमता के बावजूद अलीगढ़ के बारे में कुछ बताने का प्रयास कर रही है। इसके बाद पुलिस की मदद ली गई और फिर चंचल को उसके परिवार में पहुंचाया गया। दादा दादी ने बताया कि चंचल अभी भी अपने पिता राजेश को पुकारती है।PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News