लड़की और उसके घरवाले कर रहे थे ब्लैकमेल, शख्स ने Facebook पर लाइव आकर कर लिया सुसाइड
punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2023 - 08:07 PM (IST)
नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के नागपुर से दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आदमी ने एक लड़की और उसके परिवार के सदस्यों द्धारा ब्लैकमेल किए जाने के बाद फेसबुक पर लाइव के दौरान कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने से पहले शख्स ने आरोप लगाया कि उससे पांच लाख रुपए की फिरौती की मांग की गई थी। वहीं, पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
लड़की के साथ था अफेयर
बता दें कि, आत्महत्या करने वाले शख्स का नाम मनीष उर्फ राज यादव बताया जा रहा है जिसकी उम्र 38 थी। वह नागपुर में एक बिजनेस करता था। उसकी पत्नी जोकि गृहणी है और तीन बच्चे भी हैं। मनीष नागपुर के कलमना परिसर में रहता था। उसका 19 साल की एक लड़की के साथ अफेयर था। छह सितंबर को युवती अपने घर से गायब हो गई। ऐसे में उसके परिजनों ने मनीष पर लड़की को भगाने का आरोप लगाया। इसके बाद वह लगातार मनीष को ब्लैकमेल कर रहे थे। इस ब्लैकमेल से मनीष इतना परेशान हो गया कि उसने आत्महत्या करने का फैसला लिया।
लाइव वीडियो में लगाए ये आरोप
मनीष ने लाइव वीडियो में बताया कि एक परिवार पिछले कई दिनों से उस पर रेप का झूठा आरोप लगा रहा है। उसे रेप केस में फंसाने की धमकियां दी जा रही है। केस नहीं करने के नाम पर उससे पांच लाख रुपए की मांग की जा रही है। वीडियो में मनीष ने खुद के बेगुनाह बताया है। मनीष के मुताबिक उसका युवती के साथ कोई भी शारीरिक संबंध नहीं थे। मुझे ब्लैकमेल कर पैसे मांगे जा रहे हैं। इन सब से परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रहा हूं। इसके बाद शख्स नदी में कूद आत्महत्या कर लेता है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया इन सभी से पूछताछ की जा रही है।
