बॉयफ्रैंड ने दिया धोखा तो लड़की ने घर के बाहर किया एेसा काम, वीडियो देख लोग हैरान

punjabkesari.in Friday, Feb 02, 2018 - 03:23 PM (IST)

नई दिल्लीः बॉयफ्रैंड के धोखा देने के बाद अक्सर लड़कियों को लड़ते झगड़ते या मरने मारने की बातें करते  देखा या सुना होगा लेकिन बॉयफ्रैंड के धोखा देने के बाद एक लड़की ने एेसा काम किया किया कि सोशल मीडिया पर उसका वीडयो वायरल हो गया। वीडियो  में एक लड़की डीजे पर अकेले नाच रही है और पास खड़े लोग उसे देख रहे हैं और हंसते नजर आ रहे हैं।

इस लड़की को शराब के नशे में बताया जा रहा है।जहां वो दर्द भरे नगमों पर डांस कर रही है। उसके कुल 4 वीडियो हैं जहां वो राजा हिंदुस्तानी के गाने 'तेरे इश्क में नाचेंगे' पर डांस कर रही है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो संदीप सहवाग ने डाला है और लिखा है- ''गुरुग्राम के पटौदी शहर के हेलमंडी में लड़की ने नशे में बॉयफ्रेंड के घर डी जे ले जा के किया डांस बॉयफ्रैंड ने दिया था धोखा।'' लेकिन इस बात की कोई पुष्टी नहीं हो पाई है। 

लेकिन यूजर्स इस बात को सच मान रहे हैं। यूजर्स अपने दोस्तों को टैग करके इस वीडियो को काफी ट्रोल कर रहे हैं। इस वीडियो को कुछ ही मिनटों में 4 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है लेकिन  अभी तक वीडियो के पीछे की सच्चाई पता नहीं चल पाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News