दक्षिण कश्मीर के त्राल में पुलिस गश्ती दल पर ग्रेनेड हमला

punjabkesari.in Tuesday, Oct 24, 2017 - 12:30 PM (IST)

श्रीनगर: आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के त्राल में पुलिस गश्ती दल पर ग्रेनेड हमला किया है। हमले में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार त्राल में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस के एक दल पर आतंकियों ने ग्रेनेड फैंका। आतंकवादी भीड़ में छिपे हुए थे। ग्रेनेड कुछ दूर जाकर गिरा और फट गया। किसी को उससे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। ग्रेनेड विसफोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आतंकवादी सुरक्षित भाग निकले।


पुलिस ने किया इन्कार
एसपी अंवतिपोरा मोहम्मद जाहिद मलिक ने इस घटना से इन्कार किया है। उनके अनुसार किसी ने फड़ी पर सामान बेचने वाले पर पटाखा बम फैंका। उसी से लोगों ने यह अन्दाजा लगा लिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News