BJP प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल का राहुल गांधी के अतीत वाले बयान बड़ा हमला, कहा- Gen-Z सब समझती है
punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 05:40 PM (IST)
नेशनल डेस्क: BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को देश का ‘अतीत'और विद्यार्थियों तथा युवाओं देश का भविष्य बताये जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश की ‘जेन ज़ी' पीढ़ी अतीत की नाकामियों और वर्तमान की संभावनाओं के बीच का फर्क अच्छी तरह समझती है।
<
Mr. Rahul Gandhi, you speak of India's past, but perhaps you choose to forget it.
— Gopal Krishna Agarwal (@gopalkagarwal) July 31, 2026
India's past was when your grandmother imposed the Emergency. I was just a 13-year-old boy when I was jailed for raising slogans against Indira Gandhi. My mother was imprisoned. Later, my father, a…
>
अग्रवाल ने पोस्ट कर लिखा-
अग्रवाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, 'राहुल गांधी आप भारत के अतीत की बात तो करते हैं, लेकिन शायद उसे भूलना ही पसंद करते हैं। भारत का अतीत वह समय था जब आपकी दादी ने आपातकाल लगाया था। मैं सिर्फ 13 साल का लड़का था जब श्रीमती इंदिरा गांधी के खिलाफ नारे लगाने के कारण मुझे जेल में डाल दिया गया था। मेरी माँ को भी जेल हुई थी। बाद में, मेरे पिता (जो एक सरकारी कर्मचारी थे) को भी जेल भेज दिया गया। लोकतंत्र के पक्ष में खड़े होने की वजह से हम तीनों को महीनों तक अलग-अलग जेलों में रखा गया। वह भारत का अतीत था।' उन्होंने कहा कि भारत का वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक जीवंत लोकतंत्र है, जहाँ नागरिकों को वे आज़ादियाँ मिली हुई हैं जिन्हें आपातकाल के दौरान कुचल दिया गया था। फिर भी विपक्ष आज भी उसी आपातकाल वाली सोच को दिखाता है। वैश्विक मंचों पर भारत को बदनाम करने की कोशिश करना और ऐसे नैरेटिव का साथ देना जो देश के हितों को कमज़ोर करते हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अगर आज की सरकार ने कांग्रेस के दौर के तरीकों आपातकाल, राजनीतिक क़ैद, सेंसरशिप और ज़बरदस्ती नसबंदी को अपनाया होता, तो आप एक बिल्कुल अलग भारत देखते। आज का भारत आत्मविश्वास से भरा, लोकतांत्रिक और उम्मीदों से भरा है। इसका भविष्य पहले से कहीं ज़्यादा उज्ज्वल है और भारत की ‘जेन ज़ी'पीढ़ी अतीत की नाकामियों और वर्तमान की संभावनाओं के बीच का फर्क अच्छी तरह समझती है।
