राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गैस सिलेंडर हादसे में आहत पीड़ितों एवं परिजनों से मिले

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2022 - 12:21 AM (IST)

नेशनल डेस्क : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गैस सिलेण्डर हादसे में आहत पीड़ितों तथा परिवारजनों से आज यहां मिले और उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया। श्री गहलोत शाम जोधपुर के कीर्तिनगर पहुंचे तथा पिछले दिनों हुई गैस सिलेण्डर दुर्घटना से आहत इन लोगों से मिले।

मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना को अत्यन्त दु:खद बताते हुए परिवारजनों को ढ़ाढ़स बंधाया। इस मौके पीड़ितों एवं उनके परिवारजनों ने सम्पूर्ण घटना के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि गत आठ अक्टूबर को जोधपुर के मगरा पूंजला क्षेत्र के कीर्तिनगर में गैस सिलैण्डर फटने से कुछ लोगों की मृत्यु हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News