मुकेश अंबानी के घर धूमधाम से पधारे गणपति बप्पा, पूजा समारोह में पहुंचे सेलेब्स, दिशा पटानी हुई Oops मोमेंट का शिकार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 20, 2023 - 12:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर मंगलवार को गणपति बप्पा  पधारे। जिसके आगमन से लेकर पूजा-आरती तक विशाल सजो-सजावट की गई। इस दौरान गणेश उत्सव में चार चांद लगाने के लिए कई दिग्गज हस्तियां और सेलेब्रिटीज ने भी शिरकत की। अंबानी परिवार गणपति बप्पा में विशेष तौर पर श्रद्धा रखते हैं।

PunjabKesari

हर साल गणपति बप्पा का अंटलिया में धूम धाम से स्वागत किया जाता है। इस मौके पर एंटीलिया को दुल्हन की तरह सजाया गया जिसकी रोशनी पूरे मुंबई में देखने को मिली।  आगमन के बाद गणपति जी की स्थापना कर  मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने परिवार के साथ पूजा अर्चना की।  

PunjabKesari

गणपति जी की पूजा में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ-साथ कई राजनीति हस्तिया भी शामिल हुईं। इस दौरान राज ठाकरे को उनकी पत्नी संग देखा गया। वहीं बाॅलीवुड की सभी सेलेब्स भी पहुंचे। जिसमें शाहरूख खान, ऐशवर्या राय, रणवीर-दीपिका, करण जौहर, विक्की कौशल समेत बडे़ सेलेब्स बप्पा का आशिर्वाद लेने पहुंचे।  

PunjabKesari
 

अंबानी परिवार के गणपति समारोह में पहुंची सभी हस्तियां एक से बड़ कर एक ट्रेडिशनल लुक में नज़र आई।  ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी ने सभी का अट्रैक्शन लिया। दोनों मां-बेटी ट्विनिंग  करती नज़र आई। आराध्या बच्चन और ऐशवर्या ने एक जैसी पंजाबी-पटियाला सूट पहना हुआ था। 

अंबानी गणपति समारोह में पहुंची एक्ट्रेस दिशा हुई ट्रोल
वहीं, समारोह में बोल्ड एक्ट्रेस दिशा पटानी अपनी बेस्ट फ्रेंड मौनी के साथ वहां पहुंचीं। जहां मौनी रॉय ने पिंक बनारसी साड़ी पहनी थी तो वहीं दिशा पटानी भी पाउडर पिंक कलर की साड़ी में नजर आईं हालांकि इस  दौरान दिशा उप्पस मूवमेंट की शिकार होते-होते बचीं।  दअसल दिशा पटानी जब कार से उतरी तो उनकी साड़ी सरकने लगी, जिसे कैमरे में कैद कर लिया, जिसे संभालते हुए वे बेहद असहज नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होते ही उनको ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। लोगों ने ​​कहा कि पूजा में इतना छोटा ब्लाउज पहने की क्या जरूरत आन पढ़ी थी। तो दूसरे ने कहा अगर साड़ी संभालनी नहीं आती तो पहनतें क्यों हो। इसके बीच मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने बड़े विनम्रता से सभी मेहमानों का स्वागत किया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News